पाकिस्तान में आत्मघाती हमले में 10 मरे
सामाचार एजेंसी सिन्हुआ ने स्थानीय मीडिया के हवाले से जानकारी दी है कि यह आत्मघाती हमला कोहट कस्बे के बाजार में हुआ। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि कई दुकानें मलबे के ढेर में बदल गईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह आत्मघाती हमला था। अभी तक किसी आतंकवादी संगठन ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन सरकार इसके पीछे तालिबानी आतंकवादियों का हाथ मान रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications