पूर्व पुलिस प्रमुख अपहरण के मामले में गिरफ्तार
पूर्व पुलिस प्रमुख उन 11 लोगों में शामिल हैं जिन्हें मेक्सिको के कस्टम अधिकारी फ्रांसिस्को सेरेनो अरामोनी के अपहरण के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
आशंका जाहिर की जा रही है कि अरामोनी की मौत हो चुकी है। समाचार एजेंसी ईएफई ने एजी कार्यालय के प्रवक्ता रिकाडरे सेल्सो नजेरा के हवाले से बताया कि वेराक्रूज प्रांत के एक न्यायाधीश ने नशीले पदार्थो की तस्करी, धमकी देने और अवैध हथियार रखने के आरोप में क्रूज और 10 अन्य संदिग्ध लोगों के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। क्रूज को सेना पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया था।
गौरतलब है कि कस्टम विभाग के प्रमुख सेरेनो का 1 जून को रात को घर लौटते समय सशस्त्र हमलावरों ने अपहरण कर लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications