बांग्लादेश में अनुमान से अधिक गैस भंडार
हसीना ने गुरुवार को ऊर्जा अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि बिबियाना गैस भंडार में पहले के आकलन से अधिक गैस होने का अनुमान देश के लिए अच्छी खबर है। बिबियाना बांग्लादेश का दूसरा सबसे बड़ा गैस भंडार है।
बैठक में मौजूद सूत्र ने बताया कि हसीना ने देश में और गैस भंडार मिलने की उम्मीद जताई।
सरकारी कंपनी पेट्रोबांग्ला के एक अधिकारी ने कहा कि अमेरिका की तेल एवं गैस क्षेत्र की कंपनी चेवरान ने सरकारी कंपनी को बिबियाना गैस क्षेत्र में गैंस भंडार का नया आकलन सौंपा है। नए आकलन के मुताबिक बिबियाना गैस क्षेत्र में 2.7 खरब क्यूबिक फीट गैस से कहीं ज्यादा 4.4 खरब क्यूबिक फीट गैस हो सकती है।
पेट्रोबांग्ला के अध्यक्ष मुक्तदिर अली ने न्यू एज को गुरुवार को बताया,"हमने नए आकलन की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है। अगर आकलन सही पाया जाता है तो बिबियाना गैस क्षेत्र में उत्पादन प्रतिदिन मौजूदा 670 मिलियन क्यूबिक फीट से बढ़ाकर 1000 मिलियन क्यूबिक फीट कर दिया जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications