क्विक अलर्ट के लिए
For Daily Alerts
थरूर ने उड़ाया कांग्रेस का मजाक
पार्टी ने विमान के इकोनॉमी क्लास में यात्रा को कैटल क्लास बताने के उनके बयान को बर्दाश्त से बाहर बताया है। खुद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इकोनॉमी क्लास में सफर करके पार्टी की ओर से सादगी अभियान पर गंभीरता का संदेश दिया था।
थरुर की यह टिपण्णी खुद उनकी ही पार्टी के खिलाफ जाती है। उनके इस ताने से कांग्रेस आगबबूला हुई पार्टी ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि थरूर का बयान और मंत्री बनने के बाद उनका सार्वजनिक आचरण कांग्रेस अध्यक्ष को नागवार गुजरा है।
सूत्रों के मुताबिक सोनिया व अन्य वरिष्ठ नेताओं की नाराजगी थरूर को भारी पड़ सकती है। थरूर पर क्या कार्रवाई की जाएगी, यह अभी तय नहीं है।
Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें