राजस्थान में सरकारी खर्च में मितव्ययता बरतने के निर्देश जारी

मुख्यमंत्री जो स्वयं फिजूलखर्ची को कभी पसंद नहीं करते, ने मितव्ययता के लिए हवाई यात्राओं पर अंकुश लगाते हुए कहा है कि मंत्रिपरिषद के सभी सदस्य एवं अधिकारी अब इकॉनोमी क्लास में ही हवाई यात्रा कर सकेंगे। इसके लिए भी उन्हें मुख्यमंत्री से पूर्वानुमति लेनी होगी। सभी सरकारी कार्यालयों में बिजली के खर्च में कम से कम दस प्रतिशत की कटौती करने की हिदायत दी गई है। विदेश यात्रा, राजकीय भवनों के निर्माण और नये उपकरणों की खरीद में भी मितव्ययता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

गौरतलब है कि केन्द्र सरकार ने भी पिछले दिनों देश में मंदी का दौर चलते हुए सरकारी खचरें में कमी करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+