पुलिस गोलीबारी के विरोध में डिंडौरी बन्द रहा, दो अधिकारी निलम्बित (राउंडअप)
डिंडौरी के करंजिया थाने के परसेल गांव के अधिवक्ता नारायण पड़वार के लापता होने के विरोध में मंगलवार को ग्रामीण चक्काजाम कर रहे थे और उन्होंने पुलिस पर पथराव कर वाहन में आग लगा दी थी । प्रदर्शनकारियों के उग्र होने के साथ ग्रामीणों और पुलिस की झड़प हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों पर फायरिंग कर दी, जिसमें तीन ग्रामीण मारे गए और आठ गंभीर रुप से घायल हो गए । चार पुलिसकर्मी भी घायल हुए।
इस घटना के दौरान अपने कार्य में लापरवाही बरतने पर प्रदेश सरकार ने अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) ज़ेपी़ उइके तथा अनुविभागीय दण्डाधिकारी आऱपी़ त्रिपाठी को निलम्बित कर दिया है। वही गोलीबारी के लिए जिम्मेदार पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को डिंडौरी बंद का आह्वान किया जो सफल रहा। परसेल और डिंडौरी में तनाव को देखते हुए भारी सुरक्षाबल तैनात किया गया है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए। मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रूपए और घायलों को 25 एवं 10 हजार रूपए की सहायता राशि स्वीकृत की है। गोलीकांड की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications