कांग्रेस व राकांपा के बीच मिलकर चुनाव लड़ने पर सहमति (लीड-1)
कांग्रेस के एक वरिष्ठ पदाधिकारी के अनुसार सीट बंटवारे का मुद्दा गुरुवार को दिल्ली में सुलझाया जाएगा। उसी समय एक औपचारिक घोषणा किए जाने की भी संभावना है।
उधर, नई दिल्ली में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उनकी पार्टी कांग्रेस के लिए अधिक सीट छोड़ने को तैयार है।
उन्होंने कहा कि दोनों दलों के बीच सीटों के तालमेल को लेकर चल रही बातचीत सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई है।
पटेल ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "कांग्रेस पिछली बार अधिक सीटों पर चुनाव लड़ी थी। इस बार वह उससे भी अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी। परिसीमन के कारण कुछ सीटों का अस्तित्व खत्म हो गया है। हम कांग्रेस को कुछ और सीटें देने को तैयार हैं।"
दोनों पार्टियों के नेताओं ने सीट बंटवारे का कोई फार्मूला तलाशने के लिए मंगलवार से कई दौर की बातचीत की। लेकिन सीट बंटवारे का मुद्दा अभी भी अनसुलझा पड़ा हुआ है। कुछ इस तरह के संकेत मिले हैं कि कांग्रेस व राकांपा के बीच क्रमश: 174 व 114 सीटों पर चुनाव लड़ने की सहमति बन सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications