पाकिस्तान को परेशान करना बंद करे भारत : कुरैशी
समाचार एजेंसी 'ऑनलाइन' के अनुसार कुरैशी ने कहा, "यदि भारत सोचता है कि अक्रामक बयानों से वह हमें दबा लेगा तो यह मूर्खता है।"
उन्होंने कहा कि सभी मुद्दों को सुलझाने के लिए भारत-पाकिस्तान वार्ता बहुत महत्वपूर्ण है और कश्मीर मुद्दे को हल किए बिना दक्षिण एशिया में शांति नहीं स्थापित की जा सकती।
गुरुवार को लंदन रवाना होने से पहले कुरैशी ने हवाई अड्डे पर पत्रकारों से कहा, "यदि भारत सरकार सोचती है कि निराशाजनक बयानों से हमें परेशान कर सकती है तो यह पूरी तरह गलत है क्योंकि पाकिस्तान किसी भी धमकी में नहीं आने वाला।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications