पटना से अगवा स्कूली छात्र श्रेष्ठ मुक्त (लीड-1)
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बताया कि श्रेष्ठ को आज पुलिस ने छपरा जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव से बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
नीलमणि के मुताबिक श्रेष्ठ को एक फ्लैट में छुपाकर रखा गया था। श्रेष्ठ की मां कल्पना श्रीवास्तव ने पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि वह मुख्यमंत्री, पटना पुलिस तथा मीडिया वालों की आभारी है जिन्होंने हमारे पुत्र को खोजने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि वे खुद श्रेष्ठ से फोन द्वारा बात की है जिसमें उसने ठीक होने की बात बताते हुए आने की बात कही है।
ज्ञात हो कि बरामदगी के बाद पटना पुलिस उसे छपरा से पटना ला रही है। उल्लेखनीय है कि पटना के क्राइस्टचर्च स्कूल के प्रथम वर्ग के छात्र छह वर्षीय श्रेष्ठ को सेामवार को कथित रूप से उस समय तीन लोगों ने अगवा कर लिया था जब वह ऑटो पर सवार होकर स्कूल जा रहा था। श्रेष्ठ के पिता पटना में एक दवा कंपनी में ऊंचे पद पर कार्यरत हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications