तेंदुए की खाल के साथ 2 गिरफ्तार
अपराधा शाखा के अधिकारी डी.एस. गहलोद के नेतृत्व में एक टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रायपुर -जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के पास अतुरगांव में दो लोगों पोशनलाल,45 और सुखधर,30 को तेंदुए की खाल के साथ पकड़ा।
गहलोद ने आईएएनएस को बताया,"गिरफ्तार व्यक्तियों के पास से पांच मीटर लंबी तेंदुए की खाल बरामद की गई। बरामद की गई खाल पर गोलियों के निशान देखकर लगता है कि उसे गोली मारी गई थी।"गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ जारी है। हाल के महीनों में पुलिस ने कांकेर और धमतारी जिलों से कई पशुओं की खालें बरामद की हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications