सीजीओ परिसर की इमारत में आग, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली के लोधी एस्टेट में गुरुवार तड़के भड़की आग में सीजोओ परिसर की एक इमारत की पहली मंजिल पूरी तरह जलकर राख हो गई। इस घटना में हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ।
अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग परिसर के इलेक्ट्रॉनिक परिसर में तड़के 3.45 बजे भड़की।
अधिकारी ने बताया, "इमारत की पहली मंजिल आग में पूरी तरह जलकर राख हो गई। अग्निशमन दस्ते की 23 गाड़ियों की मदद से लपटों पर काबू पाया जा सका।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications