पटना से अगवा स्कूली छात्र श्रेष्ठ मिला, 4 गिरफ्तार
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बताया कि श्रेष्ठ को आज पुलिस ने छपरा जिले के बनियापुर थाना के पैगंबरपुर गांव से बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
नीलमणि के मुताबिक श्रेष्ठ को एक फ्लैट में छुपाकर रखा गया था। उल्लेखनीय है कि पटना के क्राइस्टचर्च स्कूल में प्रथम कक्षा के छात्र छह वर्षीय श्रेष्ठ को सोमवार को उस समय तीन लोगों ने अगवा कर लिया था जब वह ऑटो पर सवार होकर स्कूल जा रहा था। श्रेष्ठ के पिता पटना में ही एक दवा कंपनी में ऊंचे पद पर कार्यरत हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications