मेनका गांधी के खिलाफ मामला दर्ज
उन पर आरोप है कि वह एक पालतू पशु की दुकान चलाने वाले व्यक्ति को अपना कार्य करने से रोक रही थीं।
दुकानदार अशोक प्रताप राय के वकील इम्तियाज अहमद ने कहा, "दिल्ली पुलिस ने मेनका गांधी और उनके एनजीओ पीपुल फार एनिमल्स (पीएफए) के खिलाफ धारा 451 (अनधिकार प्रवेश) और धारा 34 के तहत मामला दर्ज किया है।"
राय की शिकायत के अनुसार पिछले साल 21 मई को पीएफए के पांच लोग अपने को वन्यजीव विभाग का बताकर महरौली स्थित उसकी दुकान में घुस आए।
पीएफए के लोगों ने कहा कि दुकान में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम में शामिल पशु-पक्षियों की बिक्री होती है, इसलिए यह अवैध है।
राय ने हालांकि कहा कि उन्होंने किसी कानून का उल्लंघन नहीं किया है और वह उन्ही पशु-पक्षियों के कारोबार में हैं जो वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के दायरे से बाहर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications