भारत-सऊदी अरब हवाई सेवा समझौते में संशोधनों को स्वीकृति
भारत और सऊदी अरब के बीच हवाई सेवा समझौते पर 26 अप्रैल, 1973 को हस्ताक्षर किए गए थे, जिसके अनुसार हवाई सेवा मामलों की समीक्षा के लिए समय-समय पर दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय हवाई सेवाओं पर वार्ता आयोजित की जाती है।
दोनों देशों के लिए अनेक निर्देशों के साथ संचालन की अनुमति है। निर्दिष्ट भारतीय वाहकों के लिए सऊदी अरब में गंतव्य स्थान हैं जेद्दा, रियाद, दमाम और मदीना। सऊदी अरब के लिए भारत में गंतव्य स्थान हैं - मुम्बई, दिल्ली, चेन्नई, कोचीन, हैदराबाद, बंगलौर, कालीकट और लखनऊ । प्रत्येक ओर की उड़ानों में 20,000 सीटों की अधिकतम क्षमता के अंतर्गत किसी भी हवाई सेवा के लिए 75 उड़ानें प्रति सप्ताह तक मान्य हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications