जनादेश स्वीकार है : नीतीश कुमार
बिहार में विधानसभा की 18 सीटों पर हुए उपचुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को मिली करारी हार पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पत्रकारों से उन्होंने कहा कि जनता ने जो जनादेश दिया है उसे वह स्वीकार करते हैं।
उन्होंने कहा कि स्थानीय मुद्दों के कारण उनकी पार्टी को कई जगह हार का मुंह देखना पड़ा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हार के सभी कारणों पर मिल बैठकर चिंतन किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा की 18 सीटों पर हुए उपचुनाव में राजग को जहां सिर्फ पांच सीटों पर संतोष करना पड़ा, वहीं राष्ट्रीय जनता दल तथा लोक जनशक्ति पार्टी के गठबंधन को नौ सीटें मिली हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications