शेयर बाजारों में तेजी
मुंबई, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को खुलने के साथ ही तेजी का रुख देखा गया।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' बढ़त के साथ 16,686.38 पर खुला। सुबह 10.19 बजे यह बढ़त का रुख बरकरार रखते हुए 16,754.26 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स बुधवार को 16,677.04 पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' 4958.55 पर खुला और इसी समय यह भी बढ़त के रुख के साथ 4987.05 अंकों पर कारोबार कर रहा था। बुधवार को निफ्टी 4958.40 पर बंद हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications