जनता ने राजद-लोजपा गठबंधन पर भरोसा किया : राबड़ी देवी
पटना में पत्रकारों के साथ चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जनता ने नीतीश कुमार के सुशासन की पोल खोलकर रख दी है।
उन्होंने इस चुनाव को सेमीफाइनल बताते हुए कहा कि अगले वर्ष विधानसभा चुनाव फाईनल होगा जिसमें भी राजद और लोजपा गठबंधन की जीत होगी। उन्होंने कहा कि अब जनता का नीतीश कुमार की सरकार से मोह भंग हो गया है।
उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा की 18 सीटों पर हुए उपचुनाव में राजग को जहां सिर्फ पांच सीटों पर संतोष करना पड़ा, वहीं राजद-लोजपा गठबंधन को नौ सीटें मिली हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications