मप्र में मकान ढहने से 6 मरे
कटनी के पुलिस अधीक्षक एस़ पी़ सिंह ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया है कि बुधवार देर रात लगभग तीन बजे कोतवाली थाना क्षेत्र के ईश्वरीपुरा इलाके में एक मकान ढ़ह गया। मलबे में कुल 23 लोग दबे थे जिनमें छह की मौत हो गई, जबकि 17 को बचा लिया गया।
सिंह के मुताबिक यह मकान काफी पुराना था और उस पर चौथी मंजिल का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। घायलों को समीप के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार इस मकान में तीन परिवारों के कुल 23 सदस्य रहते थे। मकान के ढ़ह जाने से संजय कछवाहा (28 वर्ष) ओमप्रकाश कछवाहा (65वर्ष ) रवि (20 वर्ष ) कल्लू बाई (25 वर्ष ) , लाली खटीक (56 वर्ष ) और एक अज्ञात की मलबे के नीचे दब कर मौत हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications