शिमला में होगी साइकिल दौड़
'हिमालय साहसिक खेल और पर्यटन संवर्धन संघ' के अध्यक्ष मोहित सूद ने आईएएनएस को बताया,"पाचवें हरक्यूलिस एमटीवी हिमाचल की शुरूआत 27 सितंबर को होगी जिसमें 15 विदेशी प्रतिभागी सहित कुल 70 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।"
सूद ने कहा कि अगले दस दिनों में साइकिल चालक लगभग 700 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। यह अनोखी साइकिल रैली शिमला, मंडी और कुल्लु से होकर गुजरेगी।
इस रैली में अमेरिका, ब्रिटेन, न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया और नेपाल के 15 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। भारत की तरफ से हिस्सा लेने वाली टीमों में भारतीय सेना, वायु सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की टीमें हिस्सा लेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications