काबुल में आत्मघाती हमले में 16 मरे, 50 घायल (लीड-2)
समाचार एजेंसी डीपीए ने रोम के रक्षा मंत्रालय और अफगानिस्तान में इतालवी सेना के हवाले से बताया कि इस हमले में अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल (आईएसएएफ) के छह जवानों की मौत हो गई। यह विस्फोट शहर के पूर्वी हिस्से में काबुल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर जाने वाली सड़क पर हुआ।
अफगान रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता जनरल जहीर अजीमी ने बताया कि हमले में 10 नागरिकों की मौत हुई है और 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता फरीद राहिद ने बताया कि विस्फोट में मारे गए तीन नागरिकों के शव अस्पताल में लाए गए हैं। हमले में 50 लोग घायल हुए हैं।
काबुल में नाटो के नेतृत्व वाली आईएसएएफ ने अपने एक फौजी काफिले को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती हमले की पुष्टि की है।
उधर तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए इस विस्फोट में 13 इतालवी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications