मुंबई हमले पर पाक की ओर से और अधिक कार्रवाई का इंतजार है भारत को
कृष्णा ने समाचार चैनल आईबीएन7 से एक साक्षात्कार में कहा, "मुंबई हमले के पीछे हाफिज सईद का दिमाग था।"
उन्होंने कहा, "भारत मुंबई पर आतंकवादी हमले के साजिशकर्ताओं के खिलाफ और अधिक कार्रवाई किए जाने का इंतजार कर रहा है।"
कृष्णा ने कहा कि पाकिस्तान को भारत द्वारा उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों और सबूतों के आधार पर जमात-उद-दावा के संस्थापक और 26/11 हमले के सूत्रधार हाफिज सईद सहित अन्य आतंकवादियों को सजा दिलानी चाहिए।
उल्लेखनीय 26 नवंबर 2008 को मुंबई पर हुए आतंकवादी हमले के बारे में भारत ने पाकिस्तान को छह दस्तावेजों के माध्यम से साक्ष्य उपलब्ध कराए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications