इंडोनेशिया में 3 आतंकवादी ढेर
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार जावा के उपनगरीय इलाके सोलो शहर में बुधवार देर रात पुलिस ने एक घर में छुपे तीन संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया।
इंडोनेशियाई समाचार चैनल 'टीवी वन' ने कहा है कि हमले में एक महिला भी मारी गई हालांकि पुलिस ने इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
इंडोनेशिया में इन दिनों आतंकवादियों के खिलाफ पुलिस ने अभियान छेड़ रखा है। अगस्त में भी पुलिस ने एक संदिग्ध आतंकवादी मार गिराया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications