भारतीय सेनाएं सीमाओं की सुरक्षा में सक्षम : कृष्णा
कृष्णा ने समाचार चैनल आईबीएन7 से कहा, "भारतीय सीमाएं सुरक्षित हैं और देश की सेनाएं सीमाओं की सुरक्षा करने में सक्षम हैं।"
कृष्णा ने जोर देकर कहा कि "परिपक्व" और "शक्तिशाली" पड़ोसियों के रूप में भारत और चीन को एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए। परंतु भारतीय संप्रभुता का निश्चित रूप से पूरा सम्मान होना चाहिए और इसके लिए सीमाओं की अखंडता की रक्षा की जाएगी।
सीमा विवाद सुलझाने के लिए भारत और चीन 13 दौर की वार्ताएं कर चुके हैं लेकिन इस दिशा में बहुत कम प्रगति हुई है और दोनों पक्ष अपने रुख पर अड़े हैं।
कृष्णा ने आशा जताई कि सौदेबाजी जारी रहेगी और कुछ दिनों में एक सौहाद्र्रपूर्ण हल खोज लिया जाएगा।
दलाई लामा की इस वर्ष के अंत में होने वाली अरूणाचल प्रदेश की यात्रा पर चीनी आपत्ति को खारिज करते हुए कृष्णा ने कहा कि तिब्बती धार्मिक नेता भारत में कहीं भी जाने के लिए स्वतंत्र हैं।
गौरतलब है कि दलाई लामा अरूणाचल प्रदेश के तवांग कस्बे में एक अस्पताल के उद्घाटन के लिए जाने वाले हैं। उन्होंने अस्पताल के लिए 20 लाख रुपये का दान दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications