यमन में हवाई हमला, कई लोगों की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पश्चिमोत्तर यमन में बुधवार को हुए हवाई हमले में मारे गए लोगों में अधिकांश महिलाएं और बच्चे हैं।
पश्चिमोत्तर यमन के अल-अदी इलाके में एक घर को निशाना बनाकर हवाई हमले किए गए थे। खामिर जिले के एक कबायली नेता ने कहा कि हमले में कम से कम 87 लोग मारे गए, जबकि 40 अन्य घायल हो गए।
यमन रक्षा मंत्रालय ने फिलहाल इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications