कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में बाघ ने किया शावक का शिकार
कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के निदेशक एच.एस. नेगी ने आईएएनएस को बताया कि गुरुवार की सुबह जब कर्मचारी उद्यान में तलाशी कार्य में लगे थे, तभी उन्हें केसली क्षेत्र में एक बाघ शावक का शव खाते मिला। बाद में बाघ को खदेड़कर शव को बरामद कर लिया गया।
नेगी ने बताया कि बाघ प्रजाति के जानवर जब अपने क्षेत्र में किसी दूसरे बाघ परिवार को देख लेते हैं तो वह उस पर हमला करते हैं। उन्हें लगता है कि इस मामले में भी ऐसा ही हुआ होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications