झारखण्ड में चुनाव के लिए भाजपा ने खटखटाया राष्ट्रपति का दरवाजा
राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए झारखण्ड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रघुवर दास ने कहा, "हमनें राष्ट्रपति को बताया कि राज्य में कोई भी राजनीतिक दल सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है। ऐसे में विधानसभा को निलंबित रखने का कोई औचित्य नहीं है।"
उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने जब महाराष्ट्र, हरियाणा और अरूणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव कराने की घोषणा की और झारखण्ड को छोड़ दिया तो राज्य की जनता को बहुत ही आश्चर्य हुआ।
उल्लेखनीय है कि राज्य में विधानसभा चुनाव कराने की मांग को लेकर भाजपा विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को निर्वाचन आयोग का दरवाजा खटखटाया था। जल्द चुनाव कराने को लेकर सरकार पर दबाव बनाने के लिए भाजपा के सभी विधायक पहले ही विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications