अमेरिका ने पाक को बेचे 4.5 अरब डॉलर के हथियार
कांग्रेस की रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका ने वर्ष 2006 में पाकिस्तान के साथ 3.5 अरब डॉलर से अधिक का हथियार सौदा किया था। इस वर्ष पाकिस्तान हथियारों के खरीददारों की सूची में सबसे ऊपर था।
रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान की रक्षा खरीद में 1.4 अरब डॉलर में 36 एफ-16 विमान, 64 करोड़ डॉलर मूल्य के एफ-16 विमानों में उपयोग की जाने वाली विभिन्न मिसाइलें और बम, 89 करोड़ डॉलर में एफ-16 विमानों के पुर्जे और 5.2 करोड़ डॉलर में 115 एम109ए5 155 मिलीमीटर स्वचालित तोपों की खरीददारी शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications