बिहार उपचुनाव में राजग को झटका, राजद-लोजपा गठबंधन को बढ़त (लीड-1)

राज्य निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी के अनुसार लोजपा ने जहां तीन सीटों पर कब्जा किया, वहीं राजद के प्रत्याशी पांच सीटों पर विजयी हुए हैं। राजद-लोजपा गठबंधन के प्रत्याशी वारिसनगर, कल्याणपुर, अररिया, औराई, बोधगया, फुलवारी, बोचहा तथा रामगढ़ में विजयी घोषित हुए हैं। उधर, जनता दल (युनाइटेड) ने मात्र तीन सीटों पर कब्जा जमाया जबकि उसकी सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी दो विधानसभा क्षेत्रों में ही विजयी हो सके।

इसके अलावा कांग्रेस ने भी दो विधानसभा सीटों पर अपना कब्जा जमाया है, जबकि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को एक सीट पर सफलता मिली है। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार भी जीतने में सफल रहा।

मुंगेर विधानसभा सीट के लिए अभी मतगणना का काम चल रहा है जहां आठ दौर के बाद जद (यु) उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। उल्लेखनीय है कि बिहार के 18 विधानसभा क्षेत्रों में दो चरणों के तहत चुनाव कराया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+