तेलंगाना में मनाया गया 'मुक्ति दिवस'
इस अवसर पर तिरंगा झंडा फहराया गया, राजनीतिक दलों के कार्यालयों में बैठकें हुई और स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान किया गया। आधिकारिक रूप से हालांकि तेलंगाना मुक्ति दिवस का आयोजन नहीं किया जाता है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने इस मौके पर आधिकारिक तौर पर हैदराबाद मुक्ति दिवस मनाने की मांग की। इन दोनों दलों का कहना था कि कर्नाटक और महाराष्ट्र आधिकारिक रूप से मुक्ति दिवस मनाते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications