सबूत के अभाव में छूटा मुंबई का कथित 'सीरियल किलर'
कथित 'सीरियल किलर' रवींद्र कांतरोल (36 वर्ष) के वकील एस. कुंजुरमन ने बताया कि रवींद्र ने सेवरी की एक त्वरित अदालत द्वारा उसके खिलाफ सुनाई गई आजीवन कारावास की सजा को चुनौती दी थी।
कुंजुरमन ने कहा, "रवींद्र को बरी करते हुए न्यायालय ने कहा कि उसके खिलाफ पेश की गई फोरेंसिक परीक्षणों की रिपोर्ट मान्य नहीं हो सकती। साथ ही एक ऐसे गवाह पर यकीन नहीं किया जा सकता जिसने महज कुछ सेकेंडों के लिए उसे देखने के दो महीने बाद उसकी पहचान करने का दावा किया था।"
रवींद्र को अक्टूबर 2006 से जनवरी 2007 के बीच दक्षिण मुंबई में सात लोगों की हत्या करने के आरोप में फरवरी 2007 में गिरफ्तार किया गया था।
ऐसा कहा जा रहा था कि रवींद्र ने चार महीने के भीतर बीयर की बोतलों से प्रहार करके झुग्गियों और फुटपाथ पर रहने वाले सात लोगों की जान ली थी और उनके शवों को अरब सागर के तट पर फेंक दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications