35 हजार का इनामी डकैत चुक्की यादव गिरफ्तार
स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के अपर पुलिस अधीक्षक अनन्त देव ने गुरुवार को बताया कि डकैत चुक्की यादव शंकर केवट, ठोकिया, खड्ग सिंह और गौरी यादव के अलावा पप्पू यादव के गिरोह में शार्प शूटर रहा है। इन गिरोहों के सफाए के बाद उसने खुद का गिरोह बना लिया था। चित्रकुट पुलिस में चुक्की यादव गिरोह डी-12 में सूचीबद्घ हैं।
देव ने बताया कि चुक्की यादव को एसटीएफ टीम ने गुजरात के बलसाड़ जिले के बलाड़ गांव से मंगलवार को गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर जमुनिहाई गांव के छोटे लाल के घर से फैक्ट्री मेड रायफल नम्बर-15/1975-0132 तथा दोनाली बन्दूक नम्बर-79294-2000 बरामद की गई है। ये बन्दूकें भारत स्माल आर्म्स कम्पनी की हैं। पूछताछ में उसने कई सफेदपोस मददगारों और अफसरों से अपने संबंध कबूले हैं। गिरफ्तार डकैत पर उत्तर प्रदेश सरकार ने 20 हजार और मध्य प्रदेश सरकार ने 15 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications