पूर्वी यूरोप में मिसाइल रोधी प्रणाली की स्थापना से पीछे हट सकते हैं ओबामा
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार रिपोर्ट में कहा गया है कि बुश काल की इस परियोजना को रोकने के लिए व्हाइट हाउस ने यह तर्क दिया है कि पहले के अनुमान के विपरीत ईरान ने लंबी दूरी की मिसाइलों के निर्माण की गति धीमी की है।
बहरहाल रिपोर्ट में कहा गया है कि परियोजना की व्हाइट हाउस द्वारा की गई 60 दिन की समीक्षा का निष्कर्ष अगले हफ्ते या उससे पहले सामने आएगा।
पोलैंड और चेक गणराज्य संयुक्त रूप से मिसाइल रोधी प्रणाली को स्थापित करने के लिए स्थान उपलब्ध कराने वाले थे। जहां चेक गणराज्य की राजधानी प्राग के समीप मिसाइलों का पता लगाने का तंत्र स्थापित होना था, वहीं पोलैंड में 10 राकेटों वाली मिसाइल रोधी प्रणाली की तैनाती होनी थी।
गुरुवार को प्राग में एक प्रवक्ता ने प्रधानमंत्री जान फिश्चर और राष्ट्रपति ओबामा के बीच इस मुद्दे पर रात में टेलीफोन वार्ता होने की पुष्टि की।
इस मुद्दे पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने के लिए अमेरिकी विदेश अंडर सेक्रेटरी फॉर आर्म्स कंट्रोल एंड इंटरनेशनल सिक्युरिटी एलेन टाउचर गुरुवार को वारसा पहुंचने वाले हैं।
रूस ने इस रिपोर्ट पर तत्काल प्रतिक्रिया प्रकट की है। विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने इसे रूस के लिए अच्छी खबर बताया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications