दिल्ली में कांग्रेस को झटका, विधानसभा उपचुनाव में दोनों सीटें हारी
निर्वाचन आयोग की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक द्वारका उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार प्रद्युम्न राजपूत ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की तिलोत्तमा चौधरी को 11365 मतों से पराजित किया। राजपूत को कुल 35891 मत मिले जबकि चौधरी को 24526 मत।
ओखला उपचुनाव में राजद के आसिफ मोहम्मद खान की जीत हुई। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार ब्रह्म सिंह को 5007 मतों से पराजित किया। खान को 23394 मत मिले जबकि सिंह को 18387 मत मिले। ओखला में कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही। उसके उम्मीदवार फरहाद सूरी को 17904 मत मिले।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications