'राम बारात' के रंग में डूबी ताज नगरी
तीन दिवसीय 'राम बारात' का आयोजन बुधवार को शुरू हुआ। पुरुषोत्तम भगवान राम की यह बारात इतनी प्रसिद्ध हो गई है कि इसने सैकड़ों वर्षो से आयोजित हो रही रामलीला की चमक को भी फीका कर दिया है।
'राम बारात' की शुरुआत रामलीला मैदान से होती है। रामलीला मैदान को अवध के रूप में पेश किया जाता है, जो भगवान राम के पिता महाराजा दशरथ के राज्य अयोध्या की राजधानी थी।
दूसरी ओर शहर के एक अन्य स्थान आवास विकास कालोनी को महाराज जनक के जनकपुरी राज्य के रूप में पेश किया जाता है। इस वैवाहिक यात्रा के दौरान भगवान राम की झांकी कुल 12 किलोमीटर का सफर तय करती है।
भगवान श्रीकृष्ण की नगरी वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा निकाली गई इस झांकी में बुधवार को हजारों लोग शरीक हुए। इस दौरान हाथियों और घोड़ों से सजी बारात रूपी झांकी निकाली गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications