राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों पर मंदी की मार: मूडी
मूडी के इकोनॉमी डॉट काम के अर्थशास्त्री शरमन चान ने कहा," भारत 2010 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी कर रहा है। लेकिन वहां आयोजन की तैयारियां काफी धीमी गति से चल रहीं है। कुछ आयोजन स्थलों पर निर्माण अब भी अधूरा है।"
"ऐसा हो सकता है कि वैश्विक वित्तीय मंदी ने भी भारतीय तैयारियों को प्रभावित किया हो।"
मूडी का मानना है कि राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन से यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण खाने की मांग बढ़ेगी इससे कृषि क्षेत्र को मजबूती मिल सकती है। इसके अलावा राष्ट्रमंडल खेलों से भारत में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा जिससे सेवा और खुदरा क्षेत्र को सीधा फायदा होगा।
रेटिंग एजेंसी का कहना है कि संभवत: भारतीय नीति निर्माताओं ने बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए परियोजनाओं पर खर्च रोक दिया होगा जिससे राष्ट्रमंडल खेलों के सुविधाओं के विकास वाली परियोजनाओं के लिए धन जुटाने में दिक्कत हुई होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications