विधानसभा उपचुनाव में राजद-लोजपा गठबंधन को बढ़त
राज्य निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी के अनुसार राजद-लोजपा गठबंधन के प्रत्याशी जहां वारिसनगर, कल्याणपुर, अररिया, औराई, बोधगया, फुलवारी तथा रामगढ़ में विजयी घोषित हुए हैं वहीं राजग को बेगूसराय, त्रिवेणीगंज तथा बगहा सीट पर ही जी हासिल हुई है। इसके अलावा कांग्रेस तथा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने भी एक-एक सीट पर कब्जा जमाया। हालांकि अभी इन परिणामों की औपचारिक घोषणा नहीं हुई है।
उल्लेखनीय है कि बिहार के 18 विधानसभा क्षेत्रों में दो चरणों के तहत मतदान कराया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications