सड़क निर्माण क्षेत्र में निवेश की बेहतर संभावना : कमलनाथ
अमेरिका की अग्रणी इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्सन कंपनियों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा, "यह भारत सरकार की अब तक की सबसे महत्वपूर्ण परियोजना है। सड़कें और राजमार्ग पूरे देश में फैले हुए हैं और ये व्यापार और वाणिज्य की सुविधा प्रदान करने के साथ जीवन के हर पहलू से जुड़े हैं।"
भारत में 30 लाख 32 हजार किलोमीटर लंबा सड़क नेटवर्क है। सड़क नेटवर्क के मामले मे अमेरिका के बाद भारत का दूसरा स्थान है। भारत अगले तीन सालों में 15,000 किलोमीटर सड़कों के निर्माण के लिए 70 अरब डॉलर की लागत वाले विश्व का सबसे बढ़ा सार्वजनिक जनभागीदारी कार्यक्रम शुरू कर रहा है। चालू पंचवर्षीय योजना में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 500 अरब डॉलर निवेश किया जाएगा जिसमे से एक तिहाई धनराशि निजी क्षेत्र से जुटाई जानी है।
गोलमेज वार्ता का आयोजन अमेरिका-भारत व्यापार परिषद ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के साथ मिल कर किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications