आस्ट्रेलिया सरकार ने एजेंटों के खिलाफ कदम उठाए

धोखाधड़ी और खराब मंजूरी दर को देखते हुए आस्ट्रेलियाई सरकार ने विभिन्न देशों में संचालन कर रहे करीब 200 एजेंटों के ऑनलाइन वीजा आवेदन फार्म लेने पर रोक लगा दी है। इनमें से अधिकांश आस्ट्रेलिया के और कुछ भारतीय एजेंट भी हैं।

उपयुक्त छात्रों के लिए आस्ट्रेलिया को शिक्षा का एक उच्च गुणवत्तायुक्त स्थल बनाए रखने के लिए वीजा देने के प्रावधानों को कड़ा करने जैसे उपाय किए जाएंगे।

इन उपायों के तहत साक्षात्कार का स्तर बढ़ाने के साथ ही एजेंटों की आस्ट्रेलिया की ऑनलाइन वीजा व्यवस्था तक पहुंच की समीक्षा की जा रही है। कुछ एजेंटों की वीजा व्यवस्था तक पहुंच को रोका भी जा रहा है। इनके माध्यम से हाल के वर्षो में भारत, ब्राजील और नेपाल से छात्रों की संख्या आस्ट्रेलिया में काफी तेजी से बढ़ी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+