शेयर बाजारों में मामूली बढ़त, सेंसेक्स में 34 अंकों की वृद्धि (राउंडअप)
बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 34.07 अंकों (0.20 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 16,711.11 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 16,820.02 के ऊपरी और 16,636.55 के निचले स्तर पर पहुंचा। कारोबार के आरंभ में सेंसेक्स 9.34 अंकों की मामूली बढ़त के साथ खुला।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 7.15 अंकों (0.14 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 4,965.55 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 5003.05 के ऊपरी और 4,944.15 के निचले स्तर पर पहुंचा। कारोबार के आरंभ में निफ्टी पिछले स्तर के मुकाबले केवल 0.15 अंक की बढ़त के साथ खुला।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 16.70 अंकों (0.27 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 6,143.62 पर और स्मालकैप सूचकांक 9.39 अंकों (0.13 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 7,317.50 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान तकनीकी कंपनियों, आईटी कंपनियों, वाहन कंपनियों और बैंकिंग क्षेत्र के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई। तकनीकी कंपनियों के शेयर मूल्यों में 1.92 प्रतिशत, आईटी कंपनियों के शेयर मूल्यों में 1.91 प्रतिशत, वाहन कंपनियों के शेयर मूल्यों में 1.46 प्रतिशत और बैंकिंग क्षेत्र के शेयर मूल्यों में 0.78 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार के दौरान तेल एवं गैस कंपनियों, रियल्टी ,सार्वजनिक उपक्रमों और धातु कंपनियों के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई। तेल एवं गैस कंपनियों के शेयर मूल्यों में 2.86 प्रतिशत, रियल्टी के शेयर मूल्यों में 0.91 प्रतिशत,सार्वजनिक उपक्रमों के शेयर मूल्यों में 0.35 प्रतिशत और धातु कंपनियों के शेयर मूल्यों में 0.27 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा और 1574 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट दर्ज की गई। 1223 कंपनियों के शेयर मूल्यों में वृद्धि दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications