चालू वित्त वर्ष में दिखेंगे सुधार के लक्षण : रंगराजन
बीते वित्त वर्ष में विकास दर 6.7 फीसदी थी जबकि इससे पूर्व के वर्ष में यह दर नौ फीसदी थी।
रंगराजन ने कहा, "चालू वित्त वर्ष के लिए संभावनाएं बेहतर रहने की उम्मीद नहीं है। वर्ष 2008-09 की पहली छमाही आर्थिक संकट से बच गई थी, लेकिन इस वर्ष संकट का असर पूरे साल झेलना है।"
वैश्विक आर्थिक मंदी पर एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा, "यद्यपि देश दूसरी छमाही से निश्चित तौर पर सुधार के संकेत देखेगा।"
रंगराजन के मुताबिक अगले वित्त वर्ष में स्थिति में काफी सुधार आएगा और विकास की दर सात से आठ फीसदी के बीच रहेगी।
उन्होंने कहा कि हालांकि नौ प्रतिशत की विकास दर पर लौटने के लिए हमें वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार और विश्व व्यापार में तेजी आने का इंतजार करना होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications