काबुल में आतंकवादी हमले में 9 मरे, 38 घायल (लीड-1)

समाचार एजेंसी डीपीए ने रोम के रक्षा मंत्रालय और अफगानिस्तान में इतालवी सेना के हवाले से बताया कि इस हमले में अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल (आईएसएएफ) के छह जवानों की मौत हो गई। यह विस्फोट शहर के पूर्वी हिस्से में काबुल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर जाने वाली सड़क पर हुआ।

सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता फरीद राहिद ने बताया कि विस्फोट में मारे गए तीन नागरिकों के शव अस्पताल में लाए गए हैं। हमले में 38 लोग घायल हुए हैं।

काबुल में नाटो के नेतृत्व वाली आईएसएएफ ने यह हमला उनके एक फौजी काफिले को निशाना बनाकर किया गया। उन्होंने बताया कि सुरक्षाकर्मी हताहत हुए हैं और कुछ वाहनों को नुकसान पहुंचा है।

तालिबान के प्रवक्ता जबीबुल्लाह मुजाहिद ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए इस विस्फोट में 13 इतालवी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+