सरकार ने दी 10 नए एनआईटी की मंजूरी

ये नए एनआईटी मणिपुर, मेघायल, मिजोरम, नागलैंड, अरूणाचल प्रदेश, सिक्किम, गोवा, दिल्ली, पुड्डचेरी और उत्तराखंड में स्थापित किए जाएंगे। वर्तमान में देश में 20 एनआईटी है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के बाद एनआईटी को दूसरा सबसे बेहतर इंजीनियरिंग संस्थान माना जाता है।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने कहा, "इन नए एनआईटी की स्थापना की शुरुआत वर्ष 2009-10 से की जाएगी। इनमें शैक्षणिक सत्र 2010-11 में दाखिला शुरू होगा।"

सोनी ने कहा, "इन संस्थानों को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानून 2007 के दायरे में रखते हुए इन्हें राष्ट्रीय महत्व का कॉलेज बनाया जाएगा।"

उन्होंने कहा कि इन संस्थानों की स्थापना का काम पांच वर्षो के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। इनकी स्थापना पर कुल 2,600 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। दिल्ली और उत्तराखंड के एनआईटी की स्थापना पर तीन-तीन सौ जबकि बाकी पर ढाई-ढाई सौ करोड़ रुपये खर्च होंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+