जला दिए गए राजकुमारी डायना के निजी पत्र
महारानी एलिजाबेथ की मां की जीवनी में लिखा गया है कि वर्ष 2002 में 101 वर्ष की आयु में स्वर्ग सिधारने वाली एलिजाबेथ की छोटी बहन राजकुमारी मारग्रेट ने डायना के पत्रों से भरे बैग को नष्ट करने का हुक्म जारी किया था। मारग्रेट के मुताबिक डायना के पत्र 'बेहद निजी' थे।
महारानी की मां की जीवनी 'क्वीन एलिजाबेथ द क्वीन मदर : द ऑफिसियल बायोग्राफी' नाम से प्रकाशित हुई है। इसे पत्रकार विलियम शोक्रास ने लिखा है।
वर्ष 1992 में पत्रकार एंड्रयू मॉर्टन की पुस्तक 'डायना : हर ट्रू स्टोरी' में लिखा गया है कि डायना को यह अहसास हो गया था कि उन्हें न सिर्फ राजकुमार चार्ल्स ने अपने दिल से निकाल दिया है बल्कि महारानी एलिजाबेथ और राजपरिवार के दूसरे सदस्य भी उन्हें 'पराया' समझने लगे हैं।
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' के मुताबिक मारग्रेट ने अपनी मां के कुछ पत्रों को जला दिया। पत्र ने लिखा है कि जलाए गए बंडलों में डायना के भी पत्र शामिल थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications