काबुल में आत्मघाती हमले में 2 मरे, 38 घायल

समाचार एजेंसी डीपीए ने सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता के हवाले से बताया कि विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि 38 लोग घायल हो गए।

यह विस्फोट शहर के पूर्वी हिस्से में काबुल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर जाने वाली सड़क पर हुआ। घटनास्थल पर मौजूद एक पुलिसकर्मी ने बताया कि हमला एक इतालवी सैनिक वाहन को निशाना बना कर किया गया।

उसने बताया कि कुछ विदेशी सैनिक भी संभवत: इस हमले में हताहत हुए हैं।

विस्फोट इतना जबरदस्त था कि कम से कम पांच कारें क्षतिग्रस्त हो गईं और सड़क के दोनों की कई इमारतों को नुकसान पहुंचा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+