इंडोनेशियाई हमले में वांछित आतंकवादी नूरदीन ढेर
जकार्ता, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। इंडोनेशिया की पुलिस ने गुरुवार को मध्य जावा प्रांत में प्रमुख वांछित आतंकवादी नूरदीन मोहम्मद तोप को मार गिराने का दावा किया।
गत जुलाई में जकार्ता के दो प्रमुख होटलों पर हुए आत्मघाती हमले का वह मास्टरमाइंड था।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक देश के पुलिस प्रमुख ने यह दावा किया है कि मध्य जावा प्रांत में एक मकान की घेराबंदी कर जिन चार संदिग्ध आतंकवादियों को इंडोनेशिया की पुलिस ने मार गिराया था उनमें नूरदीन भी शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications