एयरसेल का डाटाकॉम के साथ समझौता
समझौते के मुताबिक डाटाकॉम एयरसेल के कम से कम 5,000 हजार टावरों का 16 महीनें तक इस्तेमाल कर सकती है। डाटाकॉम के पास मोबाइल टेलीकॉम सेवा देने का लाइसेंस है लेकिन उसने अभी तक अपनी सेवा की शुरुआत नहीं की है।
एयरसेल, जिसके देशभर में करीब 15 हजार टावर हैं, इस राशि से अपनी सेवाओं को बेहतर बनाएगी।
वीडियोकॉन समूह के चेयरमैंन और प्रबंध निदेशक वी.एन. धूत ने कहा, "यह एक महत्वपूर्ण समझौता है और इससे डाटाकॉम को अपनी योजनाओं पर आगे बढ़ने में सहायता मिलेगी।"
उन्होंने कहा, "एयरसेल के टावरों के उपयोग से हमें अपने लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी। हम अपना टावर भी लगा रहे हैं और उससे हम अन्य कंपनियों को किराये पर सेवा देना पसंद करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications