मुशर्रफ बेदखली में सौदेबाजी नहीं हुई : मलिक
मलिक ने एरी न्यूज को दिए साक्षात्कार में कहा, "हमारे कुछ मित्र देशों ने पाकिस्तान में लोकतंत्र बहाली की जमीन तैयार की थी और उनके संदर्भ से सत्ता के हस्तातंरण पर मुशर्रफ से बातचीत की गई थी। लेकिन इसे सौदेबाजी नहीं कहा जा सकता।"
उन्होंने कहा, "पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी)ने पूर्व राष्ट्रपति मुशर्रफ से न तो कोई सौदा किया था और न ही हाल में सऊदी शासक से ही उनके भविष्य के बारे में कोई चर्चा ही की है।"
इस्लामाबाद पुलिस ने गत 10 अगस्त को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मोहम्मद अकमल खान के आदेश पर मुशर्रफ के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
खान ने यह आदेश वकील मोहम्मद असलम गुमन की याचिका पर सुनाया था। इस याचिका में मुशर्रफ द्वारा आपातकाल के दौरान सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को हिरासत में लेने का आदेश देने के मसले पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications