शिक्षा मंत्री के भाई पर अधिकारी को पीटने का आरोप
पुलिस के अनुसार अतिरिक्त तहसीलदार गुप्ता ने शिकारपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें कहा गया है कि अमित मिश्रा, उनके साथी मुकेश शाह तथा अन्य लोगों ने उन पर नियम विरूद्घ काम करने का दबाव डाला, जब उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उनसे विश्रामगृह में अभद्रता और मारपीट की गई।
बुरहानपुर के पुलिस अधीक्षक एम. के. कटकवार ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि गुप्ता की शिकायत पर अमित मिश्रा, मुकेश शाह के खिलाफ पुलिस ने बुधवार को मामला दर्ज कर लिया। वहीं महरैली के उप सरपंच नवीन सान्याल ने अतिरिक्त तहसीलदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सान्याल का आरोप है कि गुप्ता ने उनसे अभद्र व्यवहार किया और धक्का दिया। कटकवार के अनुसार पुलिस ने गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications