पेड़ों की कटाई करने वालों गिरफ्तारी हो : हसीना
समाचारपत्र 'डेली स्टार' के मुताबिक बुधवार को राष्ट्रीय पर्यावरण समिति की तीसरी बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि पेड़ काटने वाले भले ही वे उनकी पार्टी से ही संबद्ध क्यों ने हो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
अवामी लीग के कार्यकर्ता कॉक्स बाजार तट पर काफी असरदार माने जाते हैं। उन्होंने ही कथित तौर पर करीब 250 एकड़ जमीन पर लगे पेड़ कटवाए हैं। हसीना समय-समय पर अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को चेतावनी जारी करती रही हैं।
उल्लेखनीय है कि यह इलाका प्रमुख पर्यटक स्थल के रूप में जाना जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications