17वीं सदी की कांस्य प्रतिमाएं चोरी
शिमला से लगभग 140 किलोमीटर दूर नाहान में प्राचीन मिया का मंदिर से बुधवार को दोपहर में मूर्तियां गायब हो गई। घटना के वक्त मंदिर का पुजारी वहां नहीं था।
सहायक पुलिस अधीक्षक रानी बिंदु सचदेवा ने आईएएनएस को बताया,"प्रारंभिक जांच के दौरान चोरी के पीछे तस्करों का हाथ होने की संभावना नहीं है। मंदिर की 11 मूर्तियों में से पांच कांसे की मूर्तियों की चोरी हुई है।"
सचदेवा ने कहा,"चोरी के पीछे मंदिर में लगातार आने वाले नशेड़ियों का हाथ हो सकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications